रायपुर, 15 सितंबर नवा रायपुर को गोल्फ खेल और खेल पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन समारोह फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव तथा डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमनदीप जौहल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन में राष्ट्रीय स्तर की हस्तियों की मौजूदगी से प्रतियोगिता को नई पहचान मिलने के साथ प्रदेश में गोल्फ और खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:05 बजे सेरेमोनियल टी-ऑफ के साथ प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे विशिष्ट अतिथियों के साथ गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।
उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री और आयोजन से जुड़े अतिथि मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता के उद्देश्य, खेल विकास की संभावनाओं तथा नवा रायपुर को राष्ट्रीय स्तर पर खेल और पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर जानकारी साझा की जाएगी।
‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का उद्देश्य प्रदेश में गोल्फ खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना तथा नवा रायपुर की आधुनिक खेल अधोसंरचना को नई पहचान दिलाना है। इस आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलने के साथ देशभर के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और पर्यटकों का आकर्षण भी बढ़ने की संभावना है।
Breaking News
- सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
- सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
- AI सुरक्षा पर जुकरबर्ग बोले- कंपनियों के पास सुरक्षित AI बनाने के पर्याप्त कारण
- बाढ़ के कारण रसुवागढी–केरुंग सीमा नाका बंद होने के बाद चीन ने तातोपानी नाका भी बंद किया
- प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी
- जेम्स रोड्रिगेज ने कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया
- लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम में वापसी, 6 अक्टूबर को होगा विदाई मुकाबला
- पिछले सत्र की बिकवाली के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया।
- फेड के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में घबराहट भरी शुरुआत देखने को मिली।
- यूपीआई इकोसिस्टम की दीर्घकालिक स्थिरता को समर्थन देने के लिए एमडीआर फ्रेमवर्क: आरबीआई
मुख्यमंत्री साय आज करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ
















