रायपुर, 15 सितंबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) को इस यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे बसों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना करेंगे।
यह संकल्प यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। करीब 20 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। इसमें छत्तीसगढ़ भाजयुमो के 100 युवा शामिल होंगे।
यात्रा की शुरुआत वडनगर और काशी से एक साथ होगी। देशभर में इसके लिए 20 अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर 25 पदयात्री शामिल होंगे, जबकि 50 युवा बाइक पर जल कलश लेकर यात्रा करेंगे।
यात्रा के दौरान विभिन्न पवित्र नदियों का जल संग्रहित किया जाएगा। इसके बाद हाटकेश्वर महादेव एवं काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्रित जल से जलाभिषेक किया जाएगा।
Breaking News
- सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
- सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
- AI सुरक्षा पर जुकरबर्ग बोले- कंपनियों के पास सुरक्षित AI बनाने के पर्याप्त कारण
- बाढ़ के कारण रसुवागढी–केरुंग सीमा नाका बंद होने के बाद चीन ने तातोपानी नाका भी बंद किया
- प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी
- जेम्स रोड्रिगेज ने कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया
- लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम में वापसी, 6 अक्टूबर को होगा विदाई मुकाबला
- पिछले सत्र की बिकवाली के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया।
- फेड के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में घबराहट भरी शुरुआत देखने को मिली।
- यूपीआई इकोसिस्टम की दीर्घकालिक स्थिरता को समर्थन देने के लिए एमडीआर फ्रेमवर्क: आरबीआई
मुख्यमंत्री साय आज ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी
















