सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में, बिग बॉस ने इस हफ्ते की नामांकन प्रक्रिया को रद्द कर दिया और सजा के तौर पर सीधे-सीधे आसिफ खान, स्काउट ओपी और रोहैद खान को नॉमिनेट कर दिया। बेघर होने के लिए नामांकित होने पर, 'पंचायत' अभिनेता आसिफ का पारा चढ़ गया और उन्होंने शो को "अन्यायपूर्ण" बताते हुए निर्माताओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की।
आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बताया
बिग बॉस ने सभी प्रतियोगियों ने को एक वीडियो दिखाया जिसमें आसिफ, यंग डीएसए, रोहैद और स्काउट नामांकन प्रक्रिया पर बातचीत कर रहे थे, जो नियम का उल्लंघन है। चूकि यंग घर के कप्तान हैं, इसलिए उन्हें छोड़कर बाकी तीनों को नामांकित किया गया। हालांकि, आसिफ ने कहा कि बिग बॉस को अन्य प्रतियोगियों की चर्चा वाले वीडियो को भी दिखाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उनकी आपसी दोस्ती तोड़ने के लिए किया जा रहा है।
आसिफ ने बिग बॉस को अनुचित बताया
आसिफ ने कहा, "मुझे लग रहा है कि खेल ही अन्यायपूर्ण है। क्या आप उन्हें यहां सिर्फ जिताने के लिए लाए हैं? अगर ऐसा है तो हमें पहले बताना चाहिए था। यह ठीक होता अगर बिग बॉस ने बस यह घोषणा कर दी होती कि इन चारों प्रतियोगियों ने नामांकन पर चर्चा की है और मैं उन्हें बेदखली के लिए नामांकित कर रहा हूं।" उन्होंने कहा कि अगर बिग बॉस के खिलाफ लड़ना पड़ा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
Breaking News
- दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट अकादमी ने अमेरिका में खोला तीसरा केंद्र, वैश्विक नेटवर्क हुआ मजबूत
- पैट कमिंस ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट हार का कारण, खराब तैयारी की बात को किया खारिज
- एशियाई खेल 2026: हॉकी में भारत की नजर स्वर्ण पर, लॉस एंजिल्स ओलंपिक का टिकट भी दांव पर
- 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा गुस्सा
- यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी का जयराम रमेश ने लगाया आरोप
- वैज्ञानिक शोध को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सारल एआई का इस्तेमाल करेगा सीएसआईआर-निस्पर
- प्रधानमंत्री ने सुभाषितम् में मनुष्य को प्रेम, सौहार्द और सद्भाव कर्म करने पर जोर दिया
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल डेका
- डॉ. मुरुगन को भेंट की गई मनोहर गौशाला में निर्मित गोबर के 108 मनकों की माला
- सीरी ए: दो गोल से पिछड़ने से बावजूद इंटर मिलान ने उडीनीज को 5-3 से हराया
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान का पारा चढ़ा, मेकर्स पर फूटा गुस्सा















