काठमांडू, 16 सितंबर नेपाल के मुगु जिले को केंद्र बनाकर बुधवार तड़के करीब ढाई घंटे के अंतराल में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप मापन एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, मुगु के कालै क्षेत्र को केंद्रबिंदु बनाकर रात 1 बजकर 51 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुबह 4 बजकर 28 मिनट पर उसी स्थान के आसपास 4.2 तीव्रता का दूसरा भूकंप दर्ज किया गया।
केंद्र के वरिष्ठ भूकंपविद् डॉ. लोकविजय अधिकारी ने बताया कि दोनों भूकंपों के बीच करीब ढाई घंटे का अंतर था। उन्होंने कहा कि 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से आमतौर पर बड़ी क्षति की संभावना कम होती है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना जरूरी है।
अधिकारी के अनुसार, हर बड़े भूकंप के बाद पराकंप (आफ्टरशॉक) आते हैं। 4 तीव्रता का भूकंप आने वाले क्षेत्र में भी इसके बाद 3, 2 और 1 तीव्रता के कई छोटे भूकंप आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह मुस्तांग जिले में आए भूकंप के बाद अब तक करीब 20 से 22 परकंप दर्ज किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि, बीते 8 सितंबर की रात 9:53 बजे मुस्तांग में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके झटके काठमांडू में भी महसूस किए गए थे।
Breaking News
- सेहत के लिए फायदेमंद है भुना छुहारा खाना
- AI सुरक्षा पर जुकरबर्ग बोले- कंपनियों के पास सुरक्षित AI बनाने के पर्याप्त कारण
- बाढ़ के कारण रसुवागढी–केरुंग सीमा नाका बंद होने के बाद चीन ने तातोपानी नाका भी बंद किया
- प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी
- जेम्स रोड्रिगेज ने कोलंबिया की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया
- लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम में वापसी, 6 अक्टूबर को होगा विदाई मुकाबला
- पिछले सत्र की बिकवाली के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया।
- फेड के फैसले से पहले एशियाई बाजारों में घबराहट भरी शुरुआत देखने को मिली।
- यूपीआई इकोसिस्टम की दीर्घकालिक स्थिरता को समर्थन देने के लिए एमडीआर फ्रेमवर्क: आरबीआई
- सऊदी अरब का कहना है कि मक्का के पास हौथी ड्रोन को रोका गया; हौथियों ने इस्लाम के पवित्र शहर को निशाना बनाने से इनकार किया है।
नेपाल के मुगु जिले में ढाई घंटे के अंतराल में दो बार आया भूकंप, 4.5 और 4.2 रही तीव्रता















