Breaking News

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी


छत्तीसगढ़ 16 September 2026
post

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी

रायपुर, 16 सितंबर   भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज बुधवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की रात्रि रायपुर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी। 17 सितंबर को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित "सशक्त नारी-समृद्ध परिवार अभियान एवं सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री रायपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.