Breaking News

प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी


देश 16 September 2026
post

प्रधानमंत्री माेदी के जन्मदिन पर पूरे बंगाल में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीप’: शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 16 सितंबर   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यभर में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए 17 सितंबर को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना करने की अपील की है।

शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार सुबह अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को विशेष रूप से मनाने के साथ उनकी 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रसेवा की यात्रा को भी स्मरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने तक नरेन्द्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यह यात्रा 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूरी करने जा रही है।

इसी अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किए जाने की बात शुभेंदु अधिकारी ने कही। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे राज्य में ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्ज्वलित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सर्वशक्तिमान ईश्वर से नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की जाएगी, ताकि वह आने वाले वर्षों में भी देशसेवा के लिए स्वयं को समर्पित रख सकें।

शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।-

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.