नई दिल्ली, 16 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में सुबह करीब 10 बजे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले सम्मेलन की थीम ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला से जुड़े वैश्विक और भारतीय उद्योगों के साथ नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और विद्यार्थी एक साझा मंच पर जुटेंगे। आयोजन का उद्देश्य भारत में सहयोग, निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए कुशल कार्यबल के विकास को गति देना है।
सम्मेलन में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के साथ-साथ डिस्प्ले उद्योग में तकनीकी प्रगति पर समानांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे। रणनीतिक साझेदारी और संयुक्त उपक्रमों को बढ़ावा देने के लिए छह देशों की गोलमेज बैठकें होंगी। इसके अलावा महिला नेतृत्व पर केंद्रित विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ में सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला के सभी प्रमुख चरणों को एकीकृत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर सामग्री और उपकरण से लेकर चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, उन्नत पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और एकीकृत प्रणालियों तक की पूरी प्रक्रिया शामिल होगी। इस पूरी यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए विशेष ‘सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स’ वैल्यू चेन अनुभव केंद्र तैयार किया गया है।
आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों समेत 600 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। आयोजन के दौरान करीब 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 400 से अधिक शीर्ष कार्यकारी और 150 से अधिक वक्ता विभिन्न तकनीकी एवं रणनीतिक सत्रों में अपने विचार साझा करेंगे।
प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड्स, सिंगापुर और स्वीडन के विशेष देश मंडप (कंट्री पैवेलियन)बनाए गए हैं। इसके अलावा 12 राज्यों के बूथ, स्टार्टअप पैवेलियन, नवाचार शोकेस, छात्र हैकथॉन और कार्यबल विकास पैवेलियन भी सम्मेलन का हिस्सा होंगे।-
Breaking News
- दुर्ग:-बलराम जयंती के अवसर पर दलहनी-तिलहनी फसलों एवं प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित
- दुर्ग:-दानवीर भामाशाह सम्मान वर्ष 2026 के लिए 30 सितम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
- 'प्रताप' की पहली झलक आई सामने, मेकर्स ने बताई रिलीज डेट
- पर्यावरण और जलवायु पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
- नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-भागलपुर सहित पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे
- कांग्रेस ने मोदी सरकार की विदेश व व्यापार नीति की निंदा की
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का करेंगे उद्घाटन
- भारत में वैश्विक विकास की अगली लहर को गति देने की क्षमता है: आईएमएफ
- रायपुर : बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- रायपुर : नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली में 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का करेंगे उद्घाटन















