Breaking News

नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-भागलपुर सहित पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे


देश 16 September 2026
post

नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-भागलपुर सहित पांच जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा उत्तर रेलवे

नई दिल्ली, 16 सितंबर  आगामी त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों एवं स्टेशनों पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे पांच जोड़ी प्रमुख फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली-दानापुर-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस के संचालन की अवधि और फेरों में भी विस्तार किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, त्योहारी मांग को देखते हुए नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर, योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता, अमृतसर-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी।

गाड़ी संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा जंक्शन-नई दिल्ली आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04052 नई दिल्ली से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार शाम 18:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 23:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04051 हावड़ा से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार देर रात 01:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 08:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इसके 9-9 फेरे संचालित होंगे। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बंडेल स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04062/04061 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित दैनिक स्पेशल ट्रेन होगी। गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल से 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर से 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 20:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 47-47 फेरे लगाएगी। मार्ग में इसका ठहराव अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रहेगा।

गाड़ी संख्या 04312/04311 योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन होगी। गाड़ी संख्या 04312 योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार रात 22:20 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04311 कोलकाता से 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार दोपहर 13:55 बजे रवाना होकर सोमवार रात 23:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इसके 6-6 फेरे होंगे। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी जंक्शन पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04624/04623 अमृतसर-कोलकाता-अमृतसर आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04624 अमृतसर से 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार रात 20:10 बजे रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 15:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04623 कोलकाता से 10 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार तड़के 04:45 बजे रवाना होकर रविवार रात 21:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसके दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे संचालित किए जाएंगे। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशनों पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 04668/04667 अमृतसर जंक्शन-बरौनी जंक्शन-अमृतसर जंक्शन आरक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन होगी। गाड़ी संख्या 04668 अमृतसर से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार रात 20:10 बजे रवाना होकर मंगलवार तड़के 02:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04667 बरौनी से 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 05:05 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 13:50 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 9-9 फेरे लगाएगी। मार्ग में यह ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी स्टेशनों पर रुकेगी।

इसके अलावा उत्तर रेलवे ने गाड़ी संख्या 04090/04089 नई दिल्ली-दानापुर-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस के फेरों में विस्तार करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04090 नई दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार 2 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक कुल 8 फेरे लगाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04089 दानापुर से प्रत्येक शनिवार 3 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक कुल 8 फेरे चलेगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.