दुर्ग, 16 सितम्बर 2026
समाज कल्याण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति/संस्था को दानवीर भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026 के सम्मान के लिए पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। सम्मान के रूप में एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयन के लिए मापदण्ड-व्यक्ति संस्था का पूर्ण परिचय। व्यक्ति/संस्था छत्तीसगढ़ में निवासरत/कार्यरत हो। व्यक्ति/संस्था का पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय हो। पुरस्कार के ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गए कार्यों का विस्तृत विवरण। अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण। उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों/पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी। निरंतर कियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा। चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साईज के 03 फोटोग्राफ्स। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थााएं निर्धारित प्रारूप में अपनी प्रविष्टियां 30 सितम्बर 2026 तक कार्यालय उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग दुर्ग में जमा कर सकते हैं। प्रविष्टियां निम्नांकित अपेक्षाओं की पूर्ति करते हुए प्रस्तुत किया जाये - श्रेणी, व्यक्ति/संस्था का पूर्ण परिचय। पासपोर्ट साईज 3 फोटो। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्यों का विस्तृत वर्णन। राष्ट्र प्रेम एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किये गए कार्य। अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण। व्यक्ति/संस्था के योगदान का कार्यक्षेत्र में व्यापक प्रभाव/नवाचार। आवेदनकर्ता व्यक्ति/संस्था का पदाधिकारी जूरी का सदस्य (हों/नहीं) अथवा शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरंत (हॉ/नहीं), प्रमाण/संपत्तियां। व्यक्ति/संस्था के प्रकाशनों पर टीप/अभिमत।















