Breaking News

इतिहास के पन्नों में 19 सितंबरः हिंदी को समर्पित सप्ताह


देश 18 September 2026
post

इतिहास के पन्नों में 19 सितंबरः हिंदी को समर्पित सप्ताह

हिन्दी सप्ताह 14 सितम्बर से 21 सितंबर तक मनाया जाता है। इस दौरान अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन विद्यालय और कार्यालय दोनों में किया जाता है। इन सात दिनों में लोगों को निबन्ध लेखन आदि के द्वारा हिन्दी भाषा के विकास के बारे में जागरूक किया जाता है।

इस सप्ताह की शुरुआत 14 सितंबर को हिंदी दिवस से होती है। हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिंदी केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। हिंदी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करवाने के लिए काका कालेलकर, हजारीप्रसाद द्विवेदी, सेठ गोविंद दास आदि साहित्यकारों को साथ लेकर व्यौहार राजेन्द्र सिंह ने अथक प्रयास किये। वर्ष 1918 में गांधीजी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राजभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधीजी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।

अंग्रेजी और चीनी भाषा के बाद हिन्दी पूरे विश्व में तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। भारत में लगभग 46 प्रतिशत लोगों की मातृभाषा हिन्दी है जो लगभग 65 करोड़ से अधिक है। यह संख्या बड़े-बड़े देशों की संख्या से भी बड़ी है। हालांकि वैश्विक स्तर पर हिंदी जिस मान की हकदार है, उसे अबतक नहीं मिला है। हिन्दी को आज तक संयुक्त राष्ट्र संघ की भाषा नहीं बनाया जा सका है। इसे विडम्बना ही कहेंगे कि योग को 177 देशों का समर्थन मिला, लेकिन हिन्दी के लिए 129 देशों का समर्थन क्या नहीं जुटाया जा सकता?

अन्य अहम घटनाएंः

1891 - विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन।

1893 - न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

1955 - अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।

1957 - अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1982 - स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1983 - ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।

1988 - इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1996 - ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।

2000 - कर्नम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

2002 - इजराइल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।

2006 - सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू।

2006 -थाईलैंड में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

2007 - साइबर वॉर की सम्‍भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्‍थायी कमांड का गठन किया।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।

2014 - एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।

जन्म

1979 - सत्यदेव प्रसाद - भारतीय तीरंदाज़ हैं।

1958 - लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।

1965 - सुनीता विलियम्स - अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।

1977 - आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।

1927 - कुंवर नारायण - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।

1886 - सैयद फ़ज़ल अली - भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।

1867 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।

निधन

2013 - सरस्वती प्रसाद- चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।

1988 - पी. शीलू एओ - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'नागा नेशनलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन' से था।

1965 - बलवंतराय मेहता - भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1936 - विष्णुनारायण भातखंडे - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' के विद्वान।

1719 - रफ़ीउद्दौला - मुगल वंश का 11वाँ बादशाह।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.