रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके दिनभर के कार्यक्रम में औद्योगिक विकास, शिक्षा और छत्तीसगढ़ के दीर्घकालिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत रायपुर से करेंगे, जहां वे साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और दोपहर करीब 12:15 बजे वहां से रवाना होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम जाएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्र में शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास शाम 3:45 बजे तक प्रस्तावित है।
रायगढ़ से मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और लगभग 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां शाम 6:30 बजे से ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026’ में शामिल होंगे।















