भुवनेश्वर, 19 सितंबर मध्य प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में ओडिया पर्यटकों की दुखद मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश में हुए हादसे में ओडिया पर्यटकों की दुखद मृत्यु से वह बेहद व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
माझी ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मृतकों के पार्थिव शरीर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ ओडिशा लाए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Breaking News
- वैश्विक तनाव से शेयर बाजार पस्त: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
- टीनएज सेंसेशन से एशियन गेम्स तक शपथ भारद्वाज का शानदार सफर
- नागोया रवाना होने से पहले किट साइज़ को लेकर फंसी भारतीय टीम
- एशियन गेम्स में रविवार से निशानेबाजी का रण, 30 भारतीय निशानेबाज पदक पर लगाएंगे निशाना
- गणपति विसर्जन के दौरान भावुक हुए चिराग पासवान और विशाल सिंह, वीडियो वायरल
- ट्रोलिंग पर कैटरीना के समर्थन में उतरीं खुशबू सुंदर
- भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को 11 टन राहत सामग्री भेजी
- नेपाल के संविधान दिवस पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दी बधाई
- संविधान के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः बालेन्द्र शाह
- मध्य प्रदेश हादसे में ओडिया पर्यटकों की मौत पर मुख्यमंत्री माझी ने जताया शोक
मध्य प्रदेश हादसे में ओडिया पर्यटकों की मौत पर मुख्यमंत्री माझी ने जताया शोक















