नई दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 31,63,930 नोटिस तैयार कर भेजे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची से कुल 47,56,722 नाम हटाए गए थे, जिनको अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए दिल्ली चुनाव आयोग विशेष कैंप लगा रहा है।
आयोग ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (एसी-14 शालीमार बाग की मतदाता) को दिए नोटिस को लेकर स्थिति स्पष्ट किया। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनका नाम विसंगति / नो-मैपिंग की सूची में पाए जाने के बाद यह नोटिस जारी हुआ था। हालांकि तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बादनिर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) शालीमारबाग कार्यालय ने आज एक नोट स्पष्ट किया है कि यह एसआईआर के तहत एक सामान्य प्रक्रिया है। जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म अंतिम गहन पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाए, उन्हें चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है। प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा फील्ड वेरिफिकेशन किया गया। तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ईआरओ ने उनकी प्रविष्टि को वैध कर दिया है। उनका नाम 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली एसी-14 (शालीमार बाग) की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
इस तरह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को नोटिस जारी होने की खबरों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र-40 (नई दिल्ली) ने प्रेस नोट जारी किया है।
प्रेस नोट के अनुसार, एसआईआर के दौरान अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्य, जो एसी-40 नई दिल्ली में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, की प्रविष्टियां 'नो मैपिंग' की सूची में पाई गईं। यह पहचान उनके द्वारा जमा किए गए गणना फॉर्म में दिए गए विवरण के आधार पर हुई।
प्रेस नोट में कहा गया है कि केजरीवाल और उनके परिवार द्वारा जमा किए गए गणना फॉर्म में वह पूरी जानकारी नहीं थी, जिससे उनका लिंक अंतिम पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची से स्थापित हो सके।
दिल्ली चुनाव अधिकारी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अंतिम पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची नाम जुड़वाने के लिए विशेष 20 और 27 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी मतदान केंद्र स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
Breaking News
- हावड़ा में ‘सर्वमंगलम्’ कार्यक्रम का आयोजन, परिवार और समाज के बीच संबंध मजबूत करने का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
- महासमुंद में 24 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती
- वीबी-जी रामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- दीपावली छठ के बाद नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में प्रचंड
- नेपाल : बाढ़ के बाद नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा, 77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन
- नेपाल में 24 से 28 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका, मौसम विशेषज्ञों ने सतर्कता की सलाह दी
- बच्चों में क्यों बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या?
- एशियन गेम्स : महिलाओं की निशानेबाजी में इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता रजत
- पैपराजी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
एसआईआर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 31,63,930 को नोटिस














