आइची-नागोया, 20 सितंबर भारत की सुचिका तारियाल ने रविवार को 2026 एशियाई खेलों में महिला पारंपरिक 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया। उन्होंने मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराया।
36 वर्षीय सुचिका की इस जीत के साथ कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया है। अब वह फाइनल में जगह बनाने के लिए सिंगापुर की हुई हून तेओ या ईरान की अरेज़ू सलीमिगालेहताकी में से किसी एक का सामना करेंगी।
मिश्रित मार्शल आर्ट्स इस बार एशियाई खेलों में पदार्पण करने वाली छह खेल विधाओं में शामिल है। इसके अलावा फ्रीस्टाइल बीएमएक्स, टैकबॉल, पैडल, सर्फिंग और वर्चुअल ताइक्वांडो भी पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा हैं।
Breaking News
- हावड़ा में ‘सर्वमंगलम्’ कार्यक्रम का आयोजन, परिवार और समाज के बीच संबंध मजबूत करने का संदेश
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया
- महासमुंद में 24 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती
- वीबी-जी रामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- दीपावली छठ के बाद नेपाल सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में प्रचंड
- नेपाल : बाढ़ के बाद नुवाकोट में हैजा का खतरा बढ़ा, 77 हजार लोगों को दी जाएगी ओरल वैक्सीन
- नेपाल में 24 से 28 सितंबर के बीच भारी बारिश की आशंका, मौसम विशेषज्ञों ने सतर्कता की सलाह दी
- बच्चों में क्यों बढ़ रही फैटी लिवर की समस्या?
- एशियन गेम्स : महिलाओं की निशानेबाजी में इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता रजत
- पैपराजी पर फूटा सलमान खान का गुस्सा
एशियाई खेल: सुचिका तारियाल ने पदक पक्का किया, एमएमए के सेमीफाइनल में पहुंचीं














