Breaking News

ईरान के अधिकारी मिले अमेरिका के विशेष दूत विटकॉफ से, अगली बैठक जल्दः ट्रंप


विदेश 23 September 2026
post

ईरान के अधिकारी मिले अमेरिका के विशेष दूत विटकॉफ से, अगली बैठक जल्दः ट्रंप

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ तीन घंटे तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक और बैठक होगी। विटकॉफ ने कहा कि बैठक अच्छी रही। यह जून में स्विट्जरलैंड में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ समझौता ज्ञापन पर सहमति के लिए हुई पहली मुलाकात है।

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने पुष्टि की कि विटकॉफ के साथ हुई बैठक में उनके विदेशमंत्री अब्बास अरागची शामिल हुए और कतर के राजनयिकों ने इसमें मध्यस्थता की। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी संकेत दिया कि ईरान एक सप्ताह के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर सैन्य और आर्थिक दबाव को कम करने पर तैयार हो जाए तो बात बन जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए सात कठिन शर्तें रखी थीं। इनमें सभी मोर्चों पर अमेरिकी युद्ध को खत्म करना और प्रतिबंधों सहित ईरान के खिलाफ सभी आक्रामक कार्रवाई को रोकना शामिल था।

इस बीच एक ईरानी अधिकारी ने जापानी समाचार एजेंसी क्योडो को बताया कि यह नया रुख उन शर्तों में से कुछ में ढील देने से जुड़ा होगा। अधिकारी ने दावा किया कि इस रुख को ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने मंजूरी दे चुके हैं। हालांकि, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के करीबी प्रमुख ईरानी मीडिया ने किसी भी नए रुख को अपनाने से इनकार किया है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.