Breaking News

एशियाई खेल: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में बनाई जगह


खेल 23 September 2026
post

एशियाई खेल: मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में बनाई जगह

आइची-नगोया, 23 सितंबर।दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने बुधवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। मनु ने क्वालीफिकेशन में 579 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु ने क्वालीफिकेशन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और शीर्ष तीन में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भारत की ईशा सिंह 572 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वहीं, सुरुचि सिंह ने 568 अंक के साथ 26वां स्थान हासिल किया।

शूटिंग में भारत की पदक तालिका

भारत को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में वियतनाम से पदक के लिए कड़े मुकाबले में हार मिली। दोनों टीमों के 1719 अंक बराबर रहे, लेकिन इनर-10 के आधार पर भारत चौथे स्थान पर रहा।

भारत ने एशियाई खेलों में शूटिंग से अब तक पांच पदक जीते हैं, जिनमें चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। हालांकि, भारतीय निशानेबाजों को अब भी स्वर्ण पदक का इंतजार है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.