Breaking News

राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्यस्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि


छत्तीसगढ़ 24 September 2026
post

राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्यस्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, 24 सितंबर  छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा आज गुरुवार को राज्यस्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार, रायपुर में आयोजित होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे।

समारोह में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल के उप-कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेशभर से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों, कार्यक्रम अधिकारियों तथा संस्थानों को सम्मानित भी किया जाएगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.