LPG
Cylinder New Rules: 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू
LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण यानी BAA
जरूरी होगा. अगर किसी ग्राहक ने BAA पूरा नहीं
कराया है, तो उसे सब्सिडी वाला रिफिल नहीं मिलेगा. हालांकि LPG
पूरी तरह बंद नहीं होगी. ऐसे ग्राहकों के लिए सरकार ने अलग विकल्प
दिया है. वे स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलो या 10
किलो का सिलेंडर बाजार कीमत पर ले सकेंगे.
BAA नहीं कराया तो क्या
करना होगा?
इसके लिए ग्राहक कंपनी के वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप,
WhatsApp चैटबॉट, IVRS या दूसरे उपलब्ध डिजिटल
माध्यम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद स्थानीय उपलब्धता के आधार पर उन्हें 5
किलो या 10 किलो का LPG सिलेंडर
बिना सब्सिडी के बाजार कीमत पर दिया जा सकेगा.
सब्सिडी वाला रिफिल चाहिए तो BAA जरूरी
1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी के साथ
घरेलू LPG रिफिल बुक करने के लिए BAA पूरा
होना जरूरी होगा. जिन ग्राहकों का बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पहले से पूरा है,
उन्हें दोबारा कोई प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है. उन्हें सब्सिडी
वाला रिफिल पहले की तरह मिलता रहेगा. जिनका BAA अभी बाकी है,
उनके लिए प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद ही सब्सिडी वाली रिफिल बुकिंग
शुरू होगी.
89.9 प्रतिशत ग्राहकों
का काम पूरा
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG ग्राहक BAA पूरा कर चुके थे. यह कुल सक्रिय घरेलू LPG
ग्राहकों का 89.9 प्रतिशत है. यानी ज्यादातर
ग्राहकों को अब इस प्रक्रिया को दोबारा करने की जरूरत नहीं है.
कैसे पता करें आपका BAA बाकी
है या नहीं?
सरकार की इस जानकारी में BAA का स्टेटस ऑनलाइन जांचने की कोई
अलग प्रक्रिया नहीं बताई गई है. अगर आपने पहले सिलेंडर डिलीवरी के समय, LPG
वितरक की दुकान या अपनी तेल कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए बायोमेट्रिक
आधार प्रमाणीकरण कराया है, तो आपको इसे दोबारा कराने की
जरूरत नहीं है. अगर आपको याद नहीं है कि प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं, तो अपने LPG वितरक या संबंधित तेल कंपनी के आधिकारिक
माध्यम से इसकी पुष्टि कर सकते हैं.
घर बैठे भी पूरा कर सकते हैं
प्रमाणीकरण
BAA कराने के लिए हर ग्राहक को गैस एजेंसी जाने की जरूरत
नहीं है. इसके लिए तीन आसान तरीके दिए गए हैं.
1. सिलेंडर डिलीवरी के समय: डिलीवरी कर्मचारी Oil Marketing Company यानी
OMC के मोबाइल ऐप की मदद से मौके पर ही प्रमाणीकरण करा सकता
है.
2. LPG वितरक
के पास: ग्राहक अपनी गैस एजेंसी या LPG वितरक की दुकान पर
जाकर प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं.
3. मोबाइल ऐप से: Indane ग्राहक IndianOil ONE, Bharat Gas ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक
HP PAY ऐप के जरिए घर से भी प्रमाणीकरण पूरा कर सकते हैं.
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण क्यों जरूरी
किया गया?
- सरकार
का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद LPG सब्सिडी को सही और पात्र
परिवारों तक पहुंचाना है.
- इससे
डुप्लीकेट और अयोग्य कनेक्शन की पहचान करने में मदद मिल सकती है. साथ ही
घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडरों के व्यावसायिक या औद्योगिक इस्तेमाल की ओर जाने
पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी.
मदद के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
अगर आपने BAA पहले ही पूरा कर लिया है, तो आपको
दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है. अगर प्रक्रिया बाकी है और आप सब्सिडी वाला
रिफिल लेना चाहते हैं, तो इसे 1 अक्टूबर
से पहले पूरा कर लेना बेहतर होगा. LPG सेवा या प्रमाणीकरण से
जुड़ी मदद के लिए ग्राहक 1800 2333 555 टोल-फ्री नंबर पर
संपर्क कर सकते हैं.















