रायपुर 24 सितंबर बिलासपुर जिले ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनपद प्राथमिक शाला बिल्हा में पदस्थ शिक्षक कलेश्वर साहू ने अपनी निष्ठा और अथक परिश्रम से 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है।
साहू ने ग्रीष्मकालीन अवकाश और स्कूल समय के बाद अतिरिक्त समय निकालकर 3 माह 2.70 लाख सीड बॉल तैयार किए, जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में आधिकारिक मान्यता मिली है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे शिक्षक कलेश्वर साहू को 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' का आधिकारिक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की राज्य प्रभारी सोनल राजेश शर्मा भी उपस्थित थी।
शिक्षक कलेश्वर साहू ने अध्यापन कार्य के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उन्होंने बिना किसी व्यावसायिक स्वार्थ के व्यक्तिगत प्रयासों से लाखों बीजों को सुरक्षित कर सीड बॉल का रूप दिया, ताकि पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा सके। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शिक्षक की इस सफलता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पीठ थपथपाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कलेश्वर साहू का यह कार्य न केवल बिलासपुर जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। सरकारी सेवा के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में ऐसा असाधारण योगदान पूरे समाज के लिए अनुकरणीय है और यह लोगों को पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने के लिए सदैव प्रेरित करेगा।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्व रिकॉर्डधारी शिक्षक कलेश्वर साहू को किया सम्मानित
- LPG ग्राहकों की मौज सिलेंडर के दाम में ₹600 तक की कटौती
- Bank Strike: 26, 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद, सिर्फ 2 दिन का मौका, निपटा लें जरूरी काम
- कर्मचारियों-पेंशनर्स को इस बार जल्दी मिलेगी सैलरी, 25 सितंबर को ही खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे
- पनीर बनाने के बाद बच जाता है पानी? फेंकने के बजाय बनाएं स्वादिष्ट सूप
- एशियाई खेल 2026: साक्षी कजाकिस्तान की बाल्किबेकोवा से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं, चोटिल सुमित भी बाहर हो गईं।
- एशियाई खेल 2026: दिलप्रीत की शानदार हैट्रिक की बदौलत भारत ने कोरिया को 8-2 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।
- एशियाई खेल 2026: भारत ने मिश्रित 4x400 मीटर रिले के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया
- एशियाई खेल 2026: महिला एकल स्क्वॉश के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी अनाहत और तन्वी
- घुंघराले बाल, भारी ज्वेलरी और आंखों में शैतानी खौफ, 'द पैराडाइज' में राघव जुयाल का नया अवतार हिट या फ्लॉप
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्व रिकॉर्डधारी शिक्षक कलेश्वर साहू को किया सम्मानित















