रायपुर, 25 सितंबर 25 सितंबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को मुंगेली और रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे लगभग एक घंटे तक आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे मदकू द्वीप पहुंचेंगे और दोपहर 2:50 बजे तक वहां रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से वे तेलीबांधा के लिए रवाना होंगे और पदयात्रा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री शाम करीब 4:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
Breaking News
- जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
- बप्पा को विदाई, अगले बरस फिर आने की उम्मीद
- रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन
- बहुत ज़्यादा स्ट्रेस बढ़ा सकता है हृदय रोग का खतरा
- कोमल रानी के साथ अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा
- एशियन गेम्स : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वर्ण विजेता कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को दी बधाई
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली व रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
- गोयल के अनुसार, भारत ने 2014-26 के दौरान 843 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित किया।
- वैश्विक संकेतों में समानता के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुले।
- मैदान पर पाकिस्तान की बेईमानी से खफा हो गए थे बेदी, बल्लेबाजों को बुला लिया था डगआउट में वापस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली व रायपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल














