Breaking News

क्या आप भी फ्रिज से निकालकर तुरंत खा लेते हैं दही


सेहत/स्वाद 26 September 2026
post

क्या आप भी फ्रिज से निकालकर तुरंत खा लेते हैं दही

दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि, ठंडी दही का सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, ठंडी दही पचने में भारी होती है और शरीर में कफ या बलगम बढ़ा सकती है। कैंसर हीलर सेंटर में डायरेक्टर डॉक्टर तरंग कृष्णा बता रहे हैं कि फ्रिज से निकालकर तुरंत ठंडी दही खाने से क्यों बचना चाहिए और इसे खाने का सही तरीका क्या है?

क्यों नहीं खाना चाहिए ठंडा दही

फ्रिज से निकालने के तुरंत बाद दही का सेवन करने से बचने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि बहुत ठंडा दही पाचन अग्नि को धीमा कर देता है और शरीर में कफ दोष को बढ़ाता है। वहीं, फ्रिज का काम सिर्फ दही को प्रिजर्व करना है उसकी गुणवत्ता को बढ़ाना नहीं है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया तापमान के अनुसार अलग-अलग तरह से सक्रिय रहते हैं।

क्यों करना चाहिए नॉर्मल टेम्प्रेचर वाले दही का सेवन?

डॉक्टर तरंग कृष्णा कहते हैं कि माइक्रोबायोलॉजी की स्टडी यह बताती है कि दही के अंदर मौजूद गुड बैक्टीरिया नॉर्मल टेम्प्रेचर पर सबसे ज़्यादा एक्टिव होते हैं। इसलिए, दही को खाने से कुछ समय पहले फ्रिज से निकालकर नॉर्मल रूम टेम्प्रेचर पर रखकर ही खाना चाहिए। 

क्या है दही खाने का सही तरीका

आधे घंटे पहले फ्रिज से निकाल दें: दही खाने से पहले उसे आधे या एक घंटे पहले फ्रिज में से निकाल दें। जब वह रूम टेम्प्रेचर पर आ जाए तब उसका सेवन करना चाहिए।

दिन के समय करें सेवन: दही का सेवन हमेशा दोपहर के समय लंच के दौरान ही करें। क्योंकि यह पाचन में मदद करता है और पेट को ठंडा रखता है। आप दही में भुना हुआ जीरा और काली मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

रात में न खाएं: रात के समय दही खाने से बचना चाहिए। रात के समय इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम, कफ या पाचन की समस्या हो सकती है।

ताजा दही: हमेशा मीठा और ताजा जमा हुआ दही ही इस्तेमाल करें, ज्यादा खट्टा या बासी दही सेहत बिगाड़ सकता है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.