Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह साबरमती लोको शेड में WAG-12 लोकोमोटिव रखरखाव शेड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।


देश 27 September 2026
post

गृह मंत्री अमित शाह साबरमती लोको शेड में WAG-12 लोकोमोटिव रखरखाव शेड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे साबरमती लोको शेड में नवनिर्मित WAG-12 लोकोमोटिव रखरखाव शेड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर श्री शाह उच्च-क्षमता वाले WAG-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
 
दिन में आगे, श्री शाह साबरमती रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और स्टेशन के विभिन्न पुनर्निर्माण परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री देश की पहली द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से चलने वाली डीएमयू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यावरण-अनुकूल उपलब्धि होगी। श्री शाह आचार्य पद्मसागरसूरी स्वरजी महाराज की 92वीं जयंती के अवसर पर शेला में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.