अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने गैंगस्टर
सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी 10 मोस्ट वांटेड
फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल किया है. FBI ने उसकी गिरफ्तारी
में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 10 लाख अमेरिकी डॉलर
तक का इनाम देने की घोषणा की है.
FBI के अनुसार, सतिंदरजीत सिंह पर
लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है.
अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक, सिंह उत्तरी अमेरिका में इस
आपराधिक नेटवर्क का नेतृत्व करता है. इस गिरोह पर अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक
आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.
हत्या, गोलीबारी और
अपहरण समेत कई आरोप
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस आपराधिक
नेटवर्क पर राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी,
हत्या, अपहरण, जबरन
वसूली, हमले तथा मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी जैसी
गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.
सिंह पर रैकेटियर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट
ऑर्गनाइजेशंस (RICO) कानून के तहत साजिश, जबरन
वसूली के जरिए कारोबार में हस्तक्षेप करने की साजिश और प्रयास तथा नियंत्रित मादक
पदार्थों के वितरण और उन्हें वितरित करने के इरादे से रखने की साजिश समेत कई आरोप
लगाए गए हैं.
गोल्डी बराड़ समेत कई नामों से पहचान
FBI के वांटेड बुलेटिन में सतिंदरजीत सिंह के कई नाम
दर्ज हैं. इनमें गोल्डी बराड़, सतिंदरजीत सिंह बराड़,
सतिंदर जीत और सतिंदर जित सिंह बराड़ शामिल हैं.
FBI ने
लोगों के लिए जारी अपनी एडवाइजरी में चेतावनी दी है कि सतिंदरजीत सिंह को
हथियारबंद और खतरनाक माना जाना चाहिए तथा उसके फरार होने का जोखिम भी है















