Breaking News

आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा


देश 30 September 2026
post

आईएनडीआईए एलायंस की बैठक हारे हुए नेताओं का मिलन समारोह : ऋतुराज सिन्हा

पटना, 30 सितंबर   भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संकुल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने बैठक को जनता द्वारा नकारे गए और चुनाव में हारे नेताओं का मिलन समारोह करार दिया तथा विपक्षी गठबंधन को बिना स्पष्ट नीति और विजन वाला कुनबा बताया।

ऋतुराज सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि बैठक का देश या लोकनीति से कोई सरोकार नहीं है। उनके अनुसार, यह कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व को राजनीतिक सहारा देने की कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आने पर विपक्षी दल जनता के बीच जाने के बजाय अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए मुद्दे तलाशते हैं।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर पहले से ही सवाल उठाने की तैयारी करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर सवाल उठाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए ऋतुराज ने कहा कि वे इस गठबंधन के जरिए अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। बिहार में तेजस्वी यादव की राजनीति तुष्टिकरण पर आधारित है और इंडी गठबंधन की बैठक उनकी राजनीतिक स्थिति को संभालने की कोशिश है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन में शामिल क्षेत्रीय दलों के पास देश और राज्यों के विकास को लेकर स्पष्ट नीति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को स्वीकार कर चुकी है और विपक्षी गठबंधन की राजनीति को खारिज कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इंडी गठबंधन की 30 सितंबर को नई दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एसआईआर तथा ईवीएम-वीवीपैट से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों की आगे की रणनीति पर चर्चा प्रस्तावित थी। -

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.