Breaking News

पाकिस्तान के लाहौर में 10 दिवसीय बसंत उत्सव 29 जनवरी से


विदेश 01 October 2026
post

पाकिस्तान के लाहौर में 10 दिवसीय बसंत उत्सव 29 जनवरी से

लाहौर (पंजाब) पाकिस्तान, 01 अक्टूबर   पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने 10 दिवसीय बसंत उत्सव को मंजूरी प्रदान की है। यह उत्सव अगले साल 29 जनवरी से 7 फरवरी के मध्य राजधानी लाहौर में मनाया जाएगा। मरियम ने एक बयान में कहा कि बसंत उत्सव से पंजाब की ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उत्सव के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े उपाय सुनिश्चित करें।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की सूचनामंत्री अज़मा बुखारी ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 10 दिवसीय बसंत उत्सव की जानकारी साझा की। पंजाब की मंत्री ने कहा कि कश्मीर दिवस के कारण 5 फरवरी को बसंत उत्सव एक दिन के लिए रोका जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री मरियम ने 18 साल के अंतराल के बाद लाहौर में 12 से 14 मार्च, 2027 तक तीन दिन के बसंत उत्सव की घोषणा की थी।

उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा था कि लाहौर एक बार फिर रंग, संस्कृति, उत्सव, संगीत, ऊर्जा और शानदार मेहमाननवाजी से जीवंत हो उठेगा।

पंजाब सरकार के पतंग उड़ाने पर लगी रोक हटाने के बाद लाहौर ने पिछली फरवरी में दो दशकों से अधिक समय बाद अपना पहला बसंत उत्सव मनाया था।

सख्त नियमों के तहत आयोजित तीन दिवसीय उत्सव ने प्रांत की राजधानी में त्योहार का माहौल बना दिया था। सड़कों और गलियों में सजावट की गई थी। इस अवसर पर सरकार ने मुफ्त परिवहन सेवा की भी घोषणा की थी। वरिष्ठ प्रांतीय मंत्री मरियम औरंगजेब ने बसंत के सफल आयोजन को लाहौर और पाकिस्तान की जीत बताते हुए कहा था कि अगले साल और भी शानदार बसंत देखने को मिलेगा।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.