पुतिन ने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना
रिश्ते होने के बावजूद यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की बात लगातार उठाते हैं.
उन्होंने कहा कि मोदी बार-बार इस सवाल पर जोर देते हैं कि यूक्रेन में चल रहे
संघर्ष को कैसे खत्म किया जा सकता है.
वाल्दाई
क्लब फोरम में इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पुतिन ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संघर्ष का ऐसा समाधान खोजने की कोशिश कर रहे
हैं, जिसे दोनों पक्ष स्वीकार कर
सकें. उन्होंने कहा कि मोदी इस दिशा में लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आखिरी मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली
में हुए 18वें BRICS सम्मेलन
के दौरान हुई थी. इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-रूस के बीच व्यापार बढ़ाने पर
चर्चा की. इसके अलावा 2030 तक आर्थिक सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, तकनीक,
रक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में मिलकर काम करने को लेकर भी बातचीत
हुई थी. बातचीत और कूटनीति से निकले समाधान :
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले कह चुके हैं कि रूस-यूक्रेन युद्ध
को लेकर भारत का रुख शांति और इंसानियत पर आधारित है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन और
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, दोनों ने उनसे इस युद्ध
को लेकर अपनी-अपनी बात शेयर की है.















