Breaking News

पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान? जानें DGCA के नियम


विदेश 02 October 2026
post

पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान? जानें DGCA के नियम

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 में अचानक ऐसा कुछ हुआ, जिसने विमान में बैठे 174 लोगों की जान खतरे में डाल दी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. इजरायली अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी नागरिक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया. हमले में कैप्टन मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल होने के बावजूद, कैप्टन मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे और यात्रियों और क्रू के सदस्यों की मदद से हमलावर को काबू में करने में सफल रहे. इसके बाद विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलटों की मदद से  फ्लाइट को तेल अवीव ले जाने के बजाय सऊदी अरब के तबुक में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. 

क्या पाकिस्तानी नागरिक भारतीय एयरलाइन में पायलट बन सकता है?

इसका जवाब सीधे-सीधे सिर्फ हां या ना में नहीं है.

  • DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के नियमों के मुताबिक, अगर कोई विदेशी नागरिक भारत में पायलट लाइसेंस लेना चाहता है, तो उसे भारत के गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा मिलने वाली सुरक्षा मंजूरी (Security Clearance) की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.
  • इसके साथ-साथ भारत में काम करने के लिए देश के दूसरे जरूरी मानक नियमों जैसे वीजा, लाइसेंस आदि नियमों को मानना होता है. यानी किसी विदेशी पायलट के पास लाइसेंस के साथ-साथ सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी होता है.
  • हालांकि डीजीसीए नियमों में ऐसा नियम नहीं है कि जिसमें किसी पाकिस्तानी नागरिक को उसकी राष्ट्रीयता के आधार पर भारतीय एयरलाइन में नौकरी और पायलट होने के लिए रोक दिया गया है.

क्या पाकिस्तानी लाइसेंस लेकर भारतीय विमान उड़ाया जा सकता है?

  • नहीं, सिर्फ पाकिस्तानी लाइसेंस होने से कोई पायलट भारतीय एयरलाइन का विमान नहीं उड़ा सकता.
  • भारत में पायलटों के लिए डीजीसीए की अपनी लाइसेंसिंग व्यवस्था है और विदेशी नागरिकों की सुरक्षा जांच के बाद ही डीजीसीए लाइसेंस देता है.
  • लेकिन सबसे महत्वपूर्ण होता है भारत के गृह मंत्रालय (MHA) के द्वारा मिलने वाली सुरक्षा मंजूरी (Security Clearance) होती है.
  • इसके अलावा, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नीतियों के तहत, पाकिस्तान के नागरिकों और पाकिस्तानी पृष्ठभूमि वाले लोगों को संवेदनशील भारतीय एयरलाइन में सुरक्षा क्लीयरेंस नहीं दी जाती है और बिना इस क्लीयरेंस के कोई भी व्यक्ति भारतीय विमान के कॉकपिट में नही जा सकता.

पाकिस्तानी विमान भारत क्यों नहीं आ सकते?

  • भारत ने पाकिस्तान में रजिस्टर्ड विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइंस या ऑपरेटरों से जुड़े विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया हुआ है.
  • भारतीय एआईपी में इसको लेकर नोटम जारी है. जिसमें पाकिस्तान में रजिस्टर्ड विमान और पाकिस्तानी एयरलाइंस या ऑपरेटरों द्वारा संचालित विमानों को भारत में उड़ने की इजाजत नहीं है.

अगर पाकिस्तानी पायलट किसी विदेशी एयरलाइन में हो तो?

  • मान लीजिए कोई पाकिस्तानी नागरिक किसी गैर-पाकिस्तानी एयरलाइन में पायलट है. उस एयरलाइन का विमान भी किसी दूसरे देश में रजिस्टर्ड है.
  • ऐसे मामले में सिर्फ पायलट की नागरिकता देखकर एयरस्पेस नियम तय नहीं होता. विमान का रजिस्ट्रेशन, एयरलाइन का ऑपरेटर, उड़ान का रूट और उस समय लागू नियम, इन सभी को देखा जाता है.
  • लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि ऐसा पायलट भारत में उतरते ही बिना किसी जांच के प्रवेश कर जाएगा. भारत में उतरने वाले विदेशी क्रू पर लागू इमिग्रेशन और सुरक्षा नियम अलग से लागू होते हैं.

पाकिस्तानी नागरिकों के लिए क्या है भारत में नियम

  • 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को लेकर बड़ा नियमों में बदलाव किया है.
  • विदेश मंत्रालय ने 24 अप्रैल 2025 को बताया था कि पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित की जा रही हैं और पहले जारी कई वैध वीजा भी रद्द किए जा रहे हैं. हालांकि कुछ विशेष श्रेणियों के वीजा को लेकर अलग छूट भी दिया गया था.
  • इसका मतलब यह है कि किसी पाकिस्तानी नागरिक का भारत में प्रवेश सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि वह किसी विदेशी एयरलाइन का पायलट है. उसे उस समय लागू वीजा, इमिग्रेशन और सुरक्षा नियमों का पालन करना होता है.

तो क्या पाकिस्तानी पायलट भारतीय एयरस्पेस में उड़ सकता है?

भारत में उतरने और भारत के ऊपर से गुजरने में फर्क है.

  • अगर कोई विदेशी एयरलाइन भारत में उतरती है, तो उसके यात्रियों और क्रू पर अलग नियम लागू होते हैं और वहीं कोई विमान अगर का भारतीय एयरस्पेस से गुजरता है तो यह एयर ट्रैफिक और एयरस्पेस नियमों के तहत अलग मामला है.
  • इसलिए केवल, पायलट पाकिस्तानी है, इसलिए विमान भारत के ऊपर से नहीं उड़ सकता, मौजूदा नियमों में ऐसा नहीं है. पूरी बात को चार तरह में समझें..

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.