School Holidays October
2026: अक्टूबर महीने में अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां
अलग-अलग रहेंगी. झारखंड में कुल 7 दिन, बिहार में 8 दिन, उत्तर प्रदेश
में 9 दिन, पश्चिम बंगाल में 16
दिन और छत्तीसगढ़ में 13 दिन स्कूल और सरकारी
दफ्तर बंद रहने की जानकारी दी गई है. इन छुट्टियों में रविवार, त्योहार और अन्य निर्धारित अवकाश शामिल हैं.
झारखंड में अक्टूबर में 7 दिन स्कूल बंद
झारखंड सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, अक्टूबर में कुल 7 दिन स्कूल और सरकारी दफ्तरों में
छुट्टी रहेगी. इसमें चार रविवार भी शामिल हैं. अक्टूबर में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती का अवकाश था, जो अब
समाप्त हो चुका है.
बिहार में अक्टूबर में 8 दिन छुट्टी
बिहार के 2026 स्कूल अवकाश कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में कुल 8 दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद
रहेंगे. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी हो चुकी
है. इसके बाद 3 अक्टूबर को जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया
के अवसर पर छुट्टी है.
4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण स्कूल बंद रहेंगे.
इसके बाद 5 अक्टूबर से स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे.
बिहार में 11 अक्टूबर को दुर्गापूजा कलश स्थापना के अवसर पर
अवकाश रहेगा. वहीं दुर्गापूजा के लिए 17 अक्टूबर से 21
अक्टूबर तक पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है.
उत्तर प्रदेश में अक्टूबर में 9 दिन स्कूल
बंद
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, अक्टूबर में कुल 9 दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद
रहेंगे.
इसमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी शामिल है,
जो बीत चुकी है. इसके अलावा 4, 11, 18 और 25
अक्टूबर को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी.
उत्तर प्रदेश में 19 से 21
अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टी रहेगी. वहीं 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश रहेगा.
पश्चिम बंगाल में अक्टूबर में 16 दिन छुट्टी
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, अक्टूबर में कुल 16 दिन सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद
रहेंगे. हालांकि, स्कूलों की छुट्टियों में संस्थान के
अनुसार अंतर हो सकता है.
4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को
रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके अलावा 10 अक्टूबर को दूसरा
शनिवार और 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार है. ये अवकाश सरकारी
दफ्तरों के लिए लागू हैं.
दुर्गापूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल में 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लंबी छुट्टी निर्धारित की
गई है.
छत्तीसगढ़ में अक्टूबर में 13 दिन छुट्टी
छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने में कुल 13 दिन सरकारी दफ्तर और स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी. इसमें 2 अक्टूबर की छुट्टी भी शामिल है, जो समाप्त हो चुकी
है.
स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, राज्य के स्कूलों में दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21
अक्टूबर 2026 तक रहेगा.
इसके अलावा 9 अक्टूबर को प्राणनाथ
जयंती, 10 अक्टूबर को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या, 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती और 29 अक्टूबर को करवाचौथ
के अवसर पर छुट्टी का उल्लेख है. हालांकि, इन छुट्टियों को
सरकार की ऐच्छिक छुट्टियों की सूची में शामिल किया गया है.













