Breaking News

दिल्ली में अगले तीन दिन आसमान रहेगा साफ, 6-8 अक्टूबर के दौरान होगी बारिश


देश 03 October 2026
post

दिल्ली में अगले तीन दिन आसमान रहेगा साफ, 6-8 अक्टूबर के दौरान होगी बारिश

3 अक्टूबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.

आईएमडी के अनुसार, 4 अक्टूबर को भी दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

अक्टूबर को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दिन भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकते हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 8 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है. ऐसे में 5 अक्टूबर के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.