बॉलीवुड
एक्ट्रेस सोनल चौहान अपनी खूबसूरती और अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी
जानी जाती हैं. जब उनसे शादी, प्यार और ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन से जुड़े तीखे सवाल पूछे गए, तो उन्होंने बिना झिझक खुलकर अपनी बात रखी. सोनल से दो अहम सवाल पूछे गए-
पहला, अगर फिल्मों में रोमांटिक सीन करते वक्त उनका पार्टनर
अपनी हद पार कर दे, तो वह क्या करेंगी? और दूसरा, क्या वह किसी के प्यार में आकर अपना
एक्टिंग करियर छोड़ सकती हैं? इन दोनों ही बातों पर सोनल ने
खुलकर अपनी राय रखी है. आइए जानते हैं, इन दोनों मुद्दों पर
एक्ट्रेस ने क्या कहा.
इस पर सोनल
ने कहा कि वह फिलहाल खुद को इतना 'इनसिक्योर' मानती हैं कि ऐसी स्थिति
को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाएंगी. अगर उनका पार्टनर किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ
रोमांटिक सीन करते वक्त अपनी हद पार करता है, तो उन्हें यह
बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. हालांकि, उनका मानना है कि रिश्ते
में अगर पार्टनर उन्हें पूरा भरोसा और सुरक्षा दे, तो उनकी
सोच अलग हो सकती है. सोनल ने यह भी कहा कि कई बार ऐसी खबरें सिर्फ सुर्खियों में
बने रहने के लिए फैलाई जाती हैं, इसलिए हर अफवाह पर भरोसा
करना सही नहीं है.
दूसरा सवाल यह था कि अगर उनका पति
इंडस्ट्री से बाहर का हो और उनके एक्टिंग करने से असहज महसूस करे, तो क्या वह एक्टिंग छोड़ देंगी?
सोनल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,
"मुझे अपने काम से बहुत लगाव है, लेकिन
अगर मैं किसी के सच्चे प्यार में हुई, तो मैं प्यार के लिए
कुछ भी छोड़ सकती हूं." उन्होंने साफ किया कि प्यार में पड़ने के बाद वह अपने
करियर तक को छोड़ने के बारे में सोच सकती हैं.
सोनल चौहान
ने साल 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म
'जन्नत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया
था. इस फिल्म में उनके 'जोया' वाले
किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इसके बाद वह '3जी'
और 'बुद्धा होगा तेरा बाप' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. इन दिनों सोनल अपनी आने वाली फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं.















