Breaking News

सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 96 लाख टन हुआ


व्यापार 05 October 2026
post

सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 96 लाख टन हुआ

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर   सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सालाना आधार पर कच्चे इस्पात का उत्पादन एक फीसदी बढ़ाकर 96 लाख टन पर पहुंचा दिया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कई बेहतरीन उपलब्धियां हासिल कीं और सितंबर में भी मजबूत रफ्तार जारी रही। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 'हॉट मेटल' का उत्पादन दो फीसदी बढ़कर 1.02 करोड़ टन रहा है, जबकि तैयार इस्पात का उत्पादन एक प्रतिशत बढ़कर 83.9 लाख टन रहा।

कंपनी ने कहा कि कुल बिक्री योग्य इस्पात उत्पादन में तैयार इस्पात की हिस्सेदारी अप्रैल-सितंबर, 2025 के 86.8 फीसदी से बढ़कर 89.2 फीसदी हो गई। हालांकि, सेल ने इसका कुल उत्पादन आंकड़ा नहीं दिया। इस अवधि में भारतीय रेलवे को लंबी रेल, व्हील्स और एक्सेल की आपूर्ति में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः सात फीसदी और तीन फीसदी की वृद्धि हुई।

इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली सेल भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात विनिर्माता कंपनी है। इसकी स्थापित क्षमता सालाना दो करोड़ टन से अधिक है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.