नई दिल्ली, 05 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने उसके खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले में राहत देने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई के अनुसार, आरोपी की पहचान लेखराज के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस के प्रशांत विहार थाने में सब-इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी के पद पर तैनात है।
जांच एजेंसी ने 4 अक्टूबर को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि लेखराज ने शिकायतकर्ता के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले में मदद करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई के मुताबिक, शिकायतकर्ता की तलाशी के दौरान उसकी जेब में मौजूद 20 हजार रुपये भी आरोपी ने कथित रूप से दबाव बनाकर ले लिए थे। इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को शेष 80 हजार रुपये अगले दिन लाने के लिए कहा।
शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआई ने 4 अक्टूबर को जाल बिछाया। आरोपी सब-इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वत मांगने तथा स्वीकार करने से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Breaking News
- रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
- अयोध्या पहुंचे राजनाथ, राम लला के किए दर्शन
- प्रेस क्लब ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से दुर्व्यवहार की निंदा की
- भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी
- तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित
- ब्राजील चुनाव : लूला पर बढ़त बनाने वाले फ्लावियो बोल्सोनारो कौन हैं?
- भारत-EU FTA पर साल के अंत तक हस्ताक्षर की उम्मीद, 2027 में लागू होने की संभावना
- PARAM 8000 से PARAM Rudra तक: भारत की सुपरकंप्यूटिंग यात्रा
- सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन अप्रैल-सितंबर में बढ़कर 96 लाख टन हुआ
- छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से है फायदेमंद
रिश्वत मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर चढ़ा सीबीआई के हत्थे











