नई दिल्ली, 05 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर खुला। लगातार दूसरे दिन भी बजार में बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा और निफ्टी भी करीब 80 अंकों की
बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 212.41 अंक यानी 0.29 फीसदी की उछाल के साथ 72,594.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 79.70 अंक यानी 0.35 फीसदी बढ़कर 22,635.45 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।
आज शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और बाजार से जुड़े कुछ शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक और बीएसई के शेयरों में करीब तीन फीसदी तक की बढ़त रही।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीएसई का सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की उछाल के साथ 72,382.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 22,555.75 अंक पर बंद हुआ था।
Breaking News
- व्रत, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व
- रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
- रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: किराए के दो कमरों से सुविधायुक्त भवन तक, भाटापारा आंगनबाड़ी केंद्र को मिला अपना घर
- रायपुर : सरकार आपके द्वार: कोटमीकला, अंधियारखोह और गुदुमदेवरी में सेवा सेतु शिविर आयोजित
- 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा, जवाहर नगर मंडल ने बनाई रणनीति
- सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने 80 प्रतिभाशाली बच्चों को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त
- ब्लेज़र OJ 287 के एक दशक लंबे अध्ययन से विशाल बाइनरी ब्लैक होल प्रणाली के बारे में नए सुराग मिले हैं।
- कैबिनेट ने लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कोष के लिए 10,000 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता को मंजूरी दी
- वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में भारत की इस्पात खपत में 7.5% की वृद्धि हुई; कच्चे इस्पात उत्पादन में 2.9% की वृद्धि हुई।
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 212 अंक उछला















