मॉस्को, 07 अक्टूबर रूस के काला सागर (ब्लैक सी) तट पर मंगलवार को ड्रोन और बिना चालक वाली सतही नावों से किए गए हमले से लाइबेरिया के ध्वज वाले तेल टैंकर एफ्रामैक्स रियो में आग लग गई। इस टैंकर पर चालक दल के 23 सदस्य सवार थे। रूसी अधिकारियों के अनुसार, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी को चोट नहीं आई। तास की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि बचाए गए चालक दल के सदस्य भारतीय नागरिक हैं।
तास की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि टैंकर पर हमले के बाद सोची के पास ब्लैक सी में आग लग गई। क्रूड ऑयल खुले समुद्र में जलने लगा। मंत्रालय ने बताया कि टैंकर पर आग लगी हुई है। आग बुझाने का काम उसकी तीव्रता कम होने के बाद शुरू किया जाएगा। परिवहनमंत्री आंद्रे निकितिन ने कहा कि आग बुझाने के लिए उपलब्ध संसाधन और बल काफी हैं।
टैंकर पर हमले के बाद रूस के परिवहनमंत्री आंद्रे निकितिन ने संकट से निपटने के लिए आपात बैठक की। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एफ्रामैक्स रियो टैंकर के क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और किसी की जान नहीं गई।
इस दौरान सिरीयस संघीय क्षेत्र में समुद्र तट बंद कर दिए गए और हवा व पानी की गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। सिरीयस प्रशासन प्रमुख दिमित्री प्लिश्किन ने कहा कि प्रदूषक स्तर अनुमत सीमा से कई गुना कम है और स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं है।
Breaking News
- धातु रहित नई छिद्रयुक्त सामग्री स्वच्छ ऊर्जा को अधिक किफायती बनाने में मदद कर सकती है।
- आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी
- क्षेत्रीय भाषाओं में क्रिकेट की बढ़ी लोकप्रियता, जियोहॉटस्टार पर कन्नड़ फीड की पहुंच 30 प्रतिशत बढ़ी
- गौतम गंभीर ने अजित अगरकर की सराहना की, कहा- इतिहास आपके प्रति अधिक उदार रहेगा
- प्रोटीन का पावरहाउस है ये सब्जी
- सेट पर रणवीर-दीपिका पर भी भड़क चुके हैं भंसाली, रजा मुराद ने बताया कैसा है उनका मिजाज
- बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा जारी
- राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस
- अक्टूबर को CJP क्या करने वाली है? अभिजीत दीपके ने जारी किया ‘चप्पल प्रदर्शन’ का पोस्टर
- कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात
रूस में ब्लैक सी तट के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, चालक दल के 23 सदस्यों को बचाया गया















