Breaking News

कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात


देश 07 October 2026
post

कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात

EOW के मुताबिक, 5 अप्रैल 2022 को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच हुई WhatsApp बातचीत में रामनवमी के मौके पर खैरागढ़ में आयोजित कुमार विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रुपये की व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई. जांच एजेंसी ने इस बातचीत के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी चार्जशीट के साथ लगाए हैं.

इसके बाद 6 अप्रैल और 7 अप्रैल की बातचीत में नकद रकम मिलने और उसे आगे पहुंचाने से जुड़े संदेशों का भी जिक्र है. EOW ने इन बातचीत को जब्त डायरी और रकम पहुंचाने वाले लोगों के बयानों से मिलाकर जांच करने की बात कही है.

कार्यक्रम के लिए रकम की व्यवस्था से जुड़ी बातचीत का उल्लेख है. EOW की जांच के मुताबिक, यह कार्यक्रम 2022 में खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान हुआ था. कार्यक्रम का नाम 'हमर भांचा राम' बताया गया है. उस समय इसे लेकर राजनीतिक विवाद और चुनाव आयोग में शिकायत की बात भी रिपोर्टों में सामने आई थी.

EOW की चार्जशीट में देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की बातचीत, डायरी में दर्ज रिकॉर्ड और दूसरे डिजिटल साक्ष्यों का उल्लेख है. एजेंसी इन रिकॉर्ड्स के आधार पर यह जांच कर रही है कि रकम कहां से आई और उसे किस तरह इस्तेमाल किया गया.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.