Breaking News

अक्टूबर को CJP क्या करने वाली है? अभिजीत दीपके ने जारी किया ‘चप्पल प्रदर्शन’ का पोस्टर


देश 07 October 2026
post

अक्टूबर को CJP क्या करने वाली है? अभिजीत दीपके ने जारी किया ‘चप्पल प्रदर्शन’ का पोस्टर

CJP Chappal Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के मुताबिक, गुरुवार को फ्रीडम पार्क में दो अलग-अलग कार्यक्रम होंगे. इनमें स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर पीपुल्स ट्रिब्यूनल और महिला पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन शामिल है.

आशुतोष रंका के मुताबिक, CJP सुबह 10:30 बजे से फ्रीडम पार्क में होने वाले SIR के पीपुल्स ट्रिब्यूनल में शामिल होगी. इस दौरान उन कन्नड़ लोगों से बातचीत की जाएगी, जिनके नाम कथित तौर पर मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए हैं.

रंका ने इसे बेंगलुरु के लिए ‘एक्शन से भरपूर गुरुवार’ बताते हुए कार्यक्रम में लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है.

पीपुल्स ट्रिब्यूनल के बाद CJP महिला पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी. आशुतोष रंका ने अपने एक्स अकाउंट पर इस प्रदर्शन से जुड़े पोस्टर भी शेयर किए हैं. इनमें हाथों में चप्पल और सैंडल उठाए हुए लोग नजर आ रहे हैं.

पोस्टर में महिलाओं की सुरक्षा, स्वतंत्रता और आजादी से जुड़े संदेश दिए गए हैं. इसमें लिखा है कि महिलाओं को सुरक्षा मिलनी चाहिए, पाबंदी नहीं. महिलाओं को स्वतंत्रता मिलनी चाहिए, शर्तें नहीं. महिलाओं को आजादी से जीने देने की बात भी पोस्टर में कही गई है.

CJP का कहना है कि महिला पत्रकार जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं. संगठन के मुताबिक, इस दौरान महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी पर उत्पीड़न और यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे.

CJP इसी मुद्दे को लेकर महिला पत्रकारों के समर्थन में बेंगलुरु में प्रदर्शन करने की बात कह रही है.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.