मुंबई, 7 अक्टूबर अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए पांचवें दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 216.50 करोड़ रुपये हो गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़ और पहले दिन 62 करोड़ रुपये कमाए थे।
विदेशी बाजार में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है। पांचवें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 9.50 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 81.50 करोड़ रुपये हो गया। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर 'दृश्यम 3' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रोजाना के कलेक्शन में गिरावट के बावजूद फिल्म की कुल कमाई की रफ्तार पर इसका खास असर देखने को नहीं मिला है।
'दृश्यम 3' ने 62 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत दर्ज की थी। फिल्म ने 'सिंघम अगेन' के 43.50 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। अब फिल्म के सामने अजय देवगन की पिछली बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की चुनौती है। 'सिंघम अगेन' ने करीब 268.35 करोड़ और 'तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने 279.59 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन किया था। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश झा भी अहम भूमिकाओं में हैं।--
Breaking News
- धातु रहित नई छिद्रयुक्त सामग्री स्वच्छ ऊर्जा को अधिक किफायती बनाने में मदद कर सकती है।
- आईओए ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक की मेजबानी के लिए ‘साथ बढ़ते भारत’ की परिकल्पना रखी
- क्षेत्रीय भाषाओं में क्रिकेट की बढ़ी लोकप्रियता, जियोहॉटस्टार पर कन्नड़ फीड की पहुंच 30 प्रतिशत बढ़ी
- गौतम गंभीर ने अजित अगरकर की सराहना की, कहा- इतिहास आपके प्रति अधिक उदार रहेगा
- प्रोटीन का पावरहाउस है ये सब्जी
- सेट पर रणवीर-दीपिका पर भी भड़क चुके हैं भंसाली, रजा मुराद ने बताया कैसा है उनका मिजाज
- बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा जारी
- राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस
- अक्टूबर को CJP क्या करने वाली है? अभिजीत दीपके ने जारी किया ‘चप्पल प्रदर्शन’ का पोस्टर
- कुमार विश्वास के रामकथा कार्यक्रम का चार्जशीट में जिक्र, 25 लाख की व्यवस्था की बात
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा जारी















