ढाका (बांग्लादेश), 08 अक्टूबर देश में शारदीय नवरात्रि और इस अवसर पर सजने वाले दुर्गा पंडालों की सुरक्षा बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी (वीडीपी) को सौंपा गया है। बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी गृह मंत्रालय के अधीन सहायक अर्धसैनिक बल है। इस बल ने शारदीय दुर्गा पूजा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पूरे देश में सुरक्षा के अग्रिम उपाय शुरू कर दिए हैं।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार देररात जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बल के सदस्यों ने देशभर में मूर्ति बनाने वाली जगह, पूजा पंडालों और मंदिरों का दौरा शुरू कर दिया है। आयोजन समितियों के नेताओं, मंदिर अधिकारियों और मूर्ति बनाने वालों के साथ बातचीत की जा रही है। यह उपाय बांग्लादेश अंसार एंड विलेज डिफेंस पार्टी के महानिदेशक मेजर जनरल अब्दुल मोतालेब सज्जाद महमूद के निर्देश पर जिला और उपजिला स्तर पर किए जा रहे हैं।
बताया गया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए स्थानीय प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया जा रहा है। महानिदेशक ने दुर्गा पूजा पंडालों में समग्र सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने में सहयोग करने के लिए भी कहा है। दुर्गा पंडालों में बल के सदस्यों को भी तैनात करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
बांग्लादेश में शारदीय नवरात्रि पर सुरक्षा का जिम्मा अंसार और वीडीपी को















