Breaking News

भुवनेश्वर की वापसी से इस दिग्गज गेंदबाज की भी जगी उम्मीद, कोच ने कहा- अभी खत्म नहीं हुआ है सफर


खेल 08 October 2026
post

भुवनेश्वर की वापसी से इस दिग्गज गेंदबाज की भी जगी उम्मीद, कोच ने कहा- अभी खत्म नहीं हुआ है सफर

करीब चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टी20 टीम में वापसी ने एक और अनुभवी तेज गेंदबाज के लिए उम्मीद की किरण जगा दी है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में भुवनेश्वर को जगह मिलने के बाद अब मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. शमी ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है.

शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. बंगाल के कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मी रतन शुक्ला को भरोसा है कि शमी अभी भी भारत के लिए दोबारा खेल सकते हैं. उन्होंने शमी की फिटनेस, मेहनत और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून की जमकर तारीफ की है.

मोहम्मद शमी की नजरें भी अभी भारतीय पर टिकी हुई हैं. 2026 दलीप ट्रॉफी इनल के बाद उन्होंने साफ किया था कि खेल के इस स्तर पर खुद को प्रेरित रखना बेहद जरूरी है. शमी भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं.

 

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.