नई दिल्ली, 08 अक्टूबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यहां के भारत मंडपम में गुरुवार को जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक शुरू हुई। बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) 2.0 के तहत जीएसटी अधिकारियों के सीधे गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और नियमों को आसान बनाने पर चर्चा शुरू हुई।
वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में बताया कि जीएसटी परिषद की बैठक में दिल्ली, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मेघालय के मुख्यमंत्री, मणिपुर और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ सदस्यों के साथ राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन और सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में टैक्स स्लैब में बदलाव किए गए थे। इस बार बैठक में कंप्लायंस को आसान बनाने की दिशा में काम करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
जीएसटी परिषद की बैठक में गिरफ्तारी अधिकार खत्म करने, नियमों को आसान बनाने पर चर्चा















