Breaking News

राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा


विदेश 08 October 2026
post

राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान (Masoud Pezeshkian) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को जारी रखने और इसे और मजबूत करने पर जोर दिया है।

ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार बुधवार को फोन पर हुई बातचीत में पेजेश्‍क‍ियन ने कहा कि ईरान और रूस को अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग को जारी रखने के साथ इसे और बढ़ाना चाहिए। इस दिशा में आगे बढ़ना दोनों देशों के साझा हितों में है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम के बावजूद रूस और ईरान के बीच व्यापक रणनीतिक सहयोग समझौते के तहत साझेदारी जारी है। उन्होंने मॉस्को और तेहरान के बीच करीबी रिश्ते और सहयोग बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। पुतिन ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने और पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए कुछ देशों की कोशिशों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रूस ऐसी कूटनीतिक कोशिशों का समर्थन करता है और जरूरत पड़ने पर इसमें अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर तेहरान और ईरान के दूसरे शहरों पर हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल के साथ-साथ क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाते हुए कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर अपनी पकड़ और सख्त कर दी।

इसके बाद 8 अप्रैल को संघर्ष में शामिल पक्षों के बीच सीजफायर हो गया। 18 जून को ईरान और अमेरिका ने क्षेत्र में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने को लेकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस एमओयू के तहत दोनों देशों को 60 दिनों के भीतर बातचीत करनी थी। यह समयसीमा 17 अगस्त को खत्म हुई और इसका मकसद एक अंतिम समझौते तक पहुंचना था। हालांकि, लगातार बढ़ते तनाव के बीच दोनों पक्ष किसी समझौते की दिशा में पर्याप्त प्रगति नहीं कर पाए।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.