नई दिल्ली, 08 अक्टूबर भारत ने गुरुवार को सऊदी अरब के रियाद में पिछले कुछ दिनों में आभा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में नागरिकों की मृत्यु हुई और अन्य घायल हुए हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर दोहराया है कि नागरिक आधारभूत संरचनाओं को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। साथ ही हमलों में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मंत्रालय ने कहा कि हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम सऊदी अरब की जनता और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
उल्लेखनीय है कि 6-7 अक्टूबर को रियाद में आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा















