रायपुर 08 अक्टूबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार काे रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम तथा रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शिरकत करेंगे। इसके अलावा शाम को रायपुर में जेन नेक्स्ट संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री साय सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे और यहां दोपहर 2 बजे तक आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। दोपहर 3:15 बजे वे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर राज्य स्तरीय रोजगार मेले के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5:15 बजे सड्डू में आयोजित जेन नेक्स्ट संवाद कार्यक्रम में वे युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
Breaking News
- दुर्ग जिले को 218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई गति
- सुचारू यातायात व्यवस्था जिले का आईना : एसएसपी अग्रवाल
- खड़गवां में खुलेगा उप-पंजीयक कार्यालय, जारी हुई अधिसूचना
- मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल
- नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं
- सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर हमलों की भारत ने की निंदा
- राष्ट्रपति पेजेशकियान और पुतिन की फोन वार्ता, रणनीतिक द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा
- अमेरिका ने छिपाया युद्ध में नुकसान का आंकड़ा, असली संख्या कहीं ज्यादा: अराघची
- सरकार ने एलन मस्क के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत का नियामकीय ढांचा ‘निष्पक्ष और भेदभावरहित’
- ओमारा वेंचर्स की शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ शुुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक
मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग और रायपुर जिले के दौरे पर,‘सेवा सेतु’और रोजगार मेले में होंगे शामिल












