इस्लामाबाद, 09 अक्टूबर पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अपने लॉन्ग मार्च के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति जारी रखती है तो उसके नेता इमरान खान को कोई राहत नहीं मिलेगी। सरकार दबाव में नहीं झुकेगी। उन्होंने अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया।
द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुल्क की राजधानी इस्लामाबाद के संसद भवन में जियो न्यूज से साक्षात्कार में आसिफ ने कहा कि "पीटीआई ने टीटीपी के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ जंग का ऐलान किया है।" उन्होंने कहा कि यह पार्टी की "कोरी कल्पना" है कि वे लॉन्ग मार्च करके सरकार को ब्लैकमेल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, "सरकार किसी भी हालत में उनसे ब्लैकमेल नहीं होगी।" उन्होंने कहा कि पीटीआई की हर दो-तीन महीने में "इस्लामाबाद पर हमला करना" एक आदत बन गई है। आसिफ ने टीटीपी और उसके अफगान संरक्षकों के बारे में पीटीआई के रुख पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने अफगान तालिबान नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे उनका कोई ऐसा बयान दिखाओ जो टीटीपी या उन्हें सपोर्ट करने वालों के खिलाफ हो। काबुल के शासक टीटीपी के संरक्षक हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकवादियों को फंडिंग मिल रही है। वह खैबर पख्तूनख्वा के कई जिलों में खुलेआम रह रहे हैं। उन इलाकों में प्रांतीय सरकार का नहीं, आतंकवादियों की तूती बोल रही है। उन्होंने सवाल किया, "क्या खैबर पख्तूनख्वा के मौजूदा मुख्यमंत्री वहां मौजूद नहीं हैं?"
रक्षामंत्री ने इस स्थिति को "देश और पाकिस्तान के साथ बेईमानी" का मामला बताया। आसिफ ने पीटीआई से बातचीत की मेज पर आने, घर लौटने और खैबर पख्तूनख्वा के मामलों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा, "बातचीत की मेज पर आएं और घर लौटें। अपने प्रांत का ध्यान रखें।" साथ ही, उन्होंने पार्टी से आतंकवादियों का समर्थन बंद करने और उनकी फंडिंग रोकने की अपील की। उन्होंने कहा, "यह भूल जाइए कि आप बंदूक के दम पर हमसे अपनी मांगें मनवा पाएंगे।"
Breaking News
- चीन स्मैश के सेमीफाइनल में हारे मानुष शाह और मानव ठक्कर
- चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स
- महंगे प्रोटीन पाउडर की जगह आजमाएं ये 8 देसी ड्रिंक्स
- कैटरीना कैफ का लंदन में ग्लैमरस अंदाज, ब्राउन पैंटसूट में ढाया कहर
- नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
- Apple ने किया 'Welcome Home' इवेंट का ऐलान, जानें क्या होगा खास
- ID नहीं बनी तो अटक सकती है ₹2,000 की किस्त
- फेस्टिव सीजन में गिरावट! सोना ₹1.49 लाख और चांदी ₹2.34 लाख पर आई
- एक्मे इंडिया इंडस्ट्रीज ने निवेशकों को किया खुश, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
'इमरान खान को लॉन्ग मार्च से नहीं मिलेगी राहत'- आसिफ की चेतावनी















