रायपुर 12 अक्टूबर राज्यपाल रमेन डेका से आज साेमवार काे लोकभवन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गेड़ी लोक नर्तक एवं लोक श्रृंगार भारती, बिलासपुर के संचालक अनिल कुमार गढ़ेवाल ने अपने सहयोगी लक्ष्मी नारायण मांडले के साथ सौजन्य भेंट की।
उल्लेखनीय है की गढ़ेवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गेड़ी लोक नृत्य दल ने 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह तथा 15 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में गेड़ी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी थी। इन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन कर दल ने प्रदेश को गौरवान्वित किया।
राज्यपाल डेका ने गढ़ेवाल एवं उनकी टीम के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकनृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की लोककला और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राज्यपाल ने गढ़ेवाल एवं उनके सहयोगियों को लोककला के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने तथा भविष्य में भी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
Breaking News
- पंजाब सीएम भगवंत मान के ओएसडी पर सीबीआई की किसी भी कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
- यूरोपीय देशों की सेनाओं में सैनिकों की कमी : ग्रिनकेविच
- अस्पतालों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना होगा जरूरी, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश
- होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना , दो भारतीय लापता
- पीएम धन-धान्य कृषि योजना: गया जिला रैंकिंग में शीर्ष पर, खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से
- लोहिया की सप्त क्रांति का संदेश आज
- राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रतीक राजमाता सिंधिया
- रायपुर : महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल श्री रमेन डेका
- रायपुर : अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ’सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- महापौर परिषद की बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर
रायपुर : राज्यपाल से गेड़ी नर्तक अनिल गढ़ेवाल ने की भेंट















