दुर्ग नगर निगम परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महापौर अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान माता रानी के जयकारों से निगम परिसर भक्तिमय हो उठा।
नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर को रंगोली और फूलों से सजाया गया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्र शक्ति और साधना का पर्व है, जो सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने शहर की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।
लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने भी नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य, पार्षद, निगम अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Breaking News
- पंजाब सीएम भगवंत मान के ओएसडी पर सीबीआई की किसी भी कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
- यूरोपीय देशों की सेनाओं में सैनिकों की कमी : ग्रिनकेविच
- अस्पतालों में इलाज की दरें प्रदर्शित करना होगा जरूरी, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश
- होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना , दो भारतीय लापता
- पीएम धन-धान्य कृषि योजना: गया जिला रैंकिंग में शीर्ष पर, खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से
- लोहिया की सप्त क्रांति का संदेश आज
- राष्ट्रसेवा और समर्पण की प्रतीक राजमाता सिंधिया
- रायपुर : महाराजा श्री अग्रसेन जी ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल श्री रमेन डेका
- रायपुर : अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ’सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- महापौर परिषद की बैठक में सफाई, स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों के प्रस्ताव मंजूर
निगम परिसर में शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू, महापौर ने प्रज्वलित की अखंड ज्योति













