Breaking News

रेल कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का ऐलान जल्द


व्यापार 14 October 2026
post

रेल कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिन के बोनस का ऐलान जल्द

त्योहारी सीजन आते ही रेलवे कर्मचारियों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं. इस बार भी ऐसी चर्चा है कि केंद्र सरकार फेस्टिव सीजन से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) यानी सालाना बोनस का ऐलान कर सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से अंतिम भुगतान या फाइनल डिटेल्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से इस पर विचार किए जाने की खबर सामने आ रही है.

बीती सितंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई यूनियन कैबिनेट की बैठक में 10,91,146 रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,865.68 करोड़ रुपये के 78 दिनों के पीएलबी (PLB) भुगतान को मंजूरी दी गई थी. रेलवे कर्मचारियों को यह बोनस हर साल दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से ठीक पहले दिया जाता है.

इस बार भी कैबिनेट के पास इस तरह के प्रस्ताव पर विचार किए जाने की चर्चा है. हालांकि, केवल विचार किए जाने का मतलब यह नहीं है कि बोनस की मंजूरी मिल गई है. सरकार जब तक फाइनल मुहर नहीं लगाती, तब तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आएगा.

वर्तमान समय में सालाना बोनस की गणना के लिए 7,000 रुपये की वेतन सीमा (Wage Ceiling) तय की गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि साल 2014-15 से लेकर अब तक इस वेतन सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कर्मचारी संगठन लगातार इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह पुरानी सीमा आज के समय के हिसाब से काफी कम और अव्यवहारिक है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.