मुंबई, 14 अक्टूबर अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन और मनोरंजन की नई दुनिया की झलक दिखाता है। आयुष्मान और सारा अली खान अभिनीत इस फिल्म को देशभक्ति, हास्य और एक्शन का अनोखा मेल बताया जा रहा है। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, "जब आपको लगता है कि आपको पता है कि 'उड़ता तीर' की कहानी किस ओर जा रही है, तभी इसमें एक नया मोड़ आ जाता है।" उन्होंने कहा कि फिल्म की खासियत इसका अलग-अलग विधाओं को एक साथ जोड़ने वाला विचार है। उनके मुताबिक, देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी को इस तरह के गैर-पारंपरिक अंदाज में पेश करना दर्शकों के लिए नया अनुभव होगा। अभिनेता को उम्मीद है कि फिल्म के अप्रत्याशित मोड़ और हास्य दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
आकाश ए. कौशिक के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान और सारा के साथ मुकुल देव, राम कपूर, रघुबीर यादव, बृजेन्द्र काला, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नैय्यर, राहुल बोस और सुप्रिया पिलगांवकर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने धर्मा प्रोडक्शंस तथा सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
Breaking News
- समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश
- विधायक चंद्राकर ने रिसाली के अवधपुरी में 2 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस के विशेष इंतजाम, 24 घंटे पेट्रोलिंग
- अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, अब BCCI से की ये बड़ी अपील
- रश्मिका की आइवरी साड़ी और विजय का बंदगला, रॉयल दिखी जोड़ी
- आयुष्मान खुराना ने खोले 'उड़ता तीर' के राज, फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
- महाराष्ट्र निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है, मुख्यमंत्री फडणवीस ने ब्रिटेन की कंपनियों को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया
- इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए एआई अवतार 'देवी' का अनावरण किया।
- एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप
- ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, वजन घटाने के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेहतर
आयुष्मान खुराना ने खोले 'उड़ता तीर' के राज, फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी















