भिलाई दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 अवधपुरी में 2 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सीसी रोड, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
रिसाली के सभी 40 वार्डों में विकास को प्राथमिकता
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति लगातार बढ़ रही है। रिसाली नगर निगम के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिसाली के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विकास और जनसुविधाओं का विस्तार हमारा संकल्प
विधायक चंद्राकर ने कहा कि सड़क, पुलिया, कव्हर्ड ड्रेन और नाली निर्माण जैसे कार्यों से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और जल निकासी की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास, जनसुविधाओं का विस्तार और क्षेत्र की समृद्धि ही उनका संकल्प है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनिल देशमुख, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू सहित बड़ी भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
Breaking News
- समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने दिए राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश
- विधायक चंद्राकर ने रिसाली के अवधपुरी में 2 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस के विशेष इंतजाम, 24 घंटे पेट्रोलिंग
- अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, अब BCCI से की ये बड़ी अपील
- रश्मिका की आइवरी साड़ी और विजय का बंदगला, रॉयल दिखी जोड़ी
- आयुष्मान खुराना ने खोले 'उड़ता तीर' के राज, फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
- महाराष्ट्र निवेश के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है, मुख्यमंत्री फडणवीस ने ब्रिटेन की कंपनियों को निवेश करने के लिए आमंत्रित किया
- इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास ने जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए एआई अवतार 'देवी' का अनावरण किया।
- एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप
- ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी, वजन घटाने के लिए कौन-सा ऑप्शन है बेहतर
विधायक चंद्राकर ने रिसाली के अवधपुरी में 2 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन











