Breaking News

आकाशगंगा में अतिक्रमण पर निगम सख्त, मार्किंग से व्यापारियों में खलबली


शहर 15 October 2026
post

आकाशगंगा में अतिक्रमण पर निगम सख्त, मार्किंग से व्यापारियों में खलबली

भिलाईनगर  । सुपेला स्थित आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में दुकानों के सामने बने बरामदों पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम भिलाई ने एक बार फिर कार्रवाई की पहल की है। निगम अमले ने परिसर का निरीक्षण कर अतिक्रमण वाले स्थानों की मार्किंग की। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक आवागमन के लिए निर्धारित बरामदों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराना है।

आकाशगंगा शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। लेकिन दुकानों के सामने बने बरामदों और फुटपाथ पर कब्जे के कारण लोगों के आवागमन में परेशानी होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इससे परिसर की व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

8X8 फीट की दुकानें, सामने 10 फीट के फुटपाथ पर कब्जे का आरोप
आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में ज्यादातर दुकानों का आकार करीब 8 फीट लंबा और 8 फीट चौड़ा बताया जाता है। वहीं, दुकानों के सामने आम नागरिकों के आवागमन के लिए लगभग 10 फीट का फुटपाथ निर्धारित किया गया था। आरोप है कि कुछ व्यापारियों ने इस सार्वजनिक स्थान पर कब्जा कर उसे दुकान के भीतर शामिल कर लिया, जिससे फुटपाथ का मूल उद्देश्य प्रभावित हुआ।

निगम की ओर से की गई मार्किंग के बाद व्यापारियों में कार्रवाई को लेकर खलबली मची हुई है। अब सवाल यह है कि क्या निगम प्रशासन चिह्नित अतिक्रमणों को हटाने के लिए ठोस कदम उठाएगा या कार्रवाई केवल मार्किंग तक ही सीमित रह जाएगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.